पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरा बूथ-मेरा गाैरव कार्यक्रम 25 व 26 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चारों विधानसभा में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम 25 व 26 मई से आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने बताया की 25 मई सुबह 10 बजे झालावाड़ और शाम 4 बजे खानपुर विधानसभा के बकानी में कार्यक्रम होगा। 26 मई को सुबह 10 बजे मनोहरथाना विधानसभा में स्थान अकलेरा में और शाम 4 बजे डग में कार्यक्रम होगा। इनमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी तरुण कुमार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...