ट्रॉले ने बालिका का पैर कुचला, झालावाड़ रैफर
अकलेरा| बाईपास रोड एनएच 52 पर शनिवार सुबह 10 बजे ट्रॉले ने 7 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉले के पहिए से बालिका का बायां पैर कुचल गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रैफर कर दिया। आयशा पुत्री शकील मोहम्मद घायल हुई है। ट्रॉला नेहरावद गांव के व्यक्ति का बताया है। ड्राइवर किसी काम से अकलेरा आया था। यहां से लौटते समय बालिका के टक्कर मार दी। ट्रॉले को पुलिस ने जब्त लिया है।