पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अकलेरा में नाले का निर्माण नहीं हुआ, बारिश में फिर होगा जलभराव

अकलेरा में नाले का निर्माण नहीं हुआ, बारिश में फिर होगा जलभराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलेरा. नाले पर बनी पुलियाओं के समीप साफ-सफाई नहीं होने से अटी पड़ी गंदगी।

अकलेरा. कई वर्षों से बाढ़ की मार झेल रहे अकलेरा को इस बार भी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

शहर के बीच से गुजर रहा नाले से पानी का निकास नहीं होने से बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति बन जाती है। नाले पर बन रही छोटी छोटी पुलियाओं में कचरा फंस जाने से यह हालात बनते हैं। बाढ़ का पानी दुकानों व मकानों में भर जाता है और लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इस बारे में अकलेरा नगरपालिका चेयरमैन कृष्णा प्रजापति ने बताया कि सरकार की ओर से जारी बजट में पक्के नाले के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है। इसका डीपीआर कार्य जयपुर फर्म द्वारा किया जा रहा है। तीन महीने में डीपीआर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आगे की प्रकिया शुरू होगी। अभी नालों व नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...