अकलेरा| मवासा के पास सड़क के किनारे स्थित कुएं की मिट्टी ढह जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस बारे में एसडीएम कार्यालय व पंचायत समिति अकलेरा को अवगत कराया, लेकिन 10 माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कुए के पास एक कुआ और है, जिस पर बाउंड्री नहीं है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एसएन मीना ने बताया कि उनकी जानकारी में नहीं था। जल्द ही दोनों कुओं के रोड की साइड में बाउंड्री करवा दी जाएगी।