पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऊंची कूद में सुखपाल व कबड्डी स्पर्धा में ममेरां की टीम विजेता

ऊंची कूद में सुखपाल व कबड्डी स्पर्धा में ममेरां की टीम विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल इंडिया खेल अकेडमी के दो वर्ष पूर्ण होने पर खेल इंडिया खेल परिसर में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें कबड्डी, 100 मी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत सारे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खेल इंडिया खेल तथा चौ. हरपाल सिंह कांवेंट स्कूल से प्रदीप झोरड़ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच संपत सिंह, पीटीआई अभय खिचड़, नरेश सुण्डा, गुलजार उपस्थित थे।

ये रहे परिणाम
ऊंची कूद में सुखपाल सिंह ने पहला, जसकरण सिंह ने दूसरा व बूटा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

100 मी दौड़ में सुखपाल ने पहला, आनन्द ने दूसरा व गगनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में ममेरा व मौजूखेड़ा की टीम के बीच हुई जिसमें ममेरा की कबड्डी टीम ने जीत हासिल की।

सतलुज के खिलाड़ियों ने हासिल किए स्वर्ण पदक
ऐलनाबाद | सतलुज पब्लिक स्कूल, ऐलनाबाद के विद्यार्थियों ने एथलेटिक खेलों में 5 गोल्ड व 2 कांस्य पदक प्राप्त कर ऐलनाबाद व विद्यालय का नाम रोशन किया। हिसार में दिनांक 9 से 11 अप्रैल तक जूनियर नेशनल एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में सतलुज स्कूल के हर्षदीप सिंह 12वीं ने जेवेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया, सुखमन 10वीं ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व जेवेलिन थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया, साहिल शर्मा 12वीं ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रकार कनवर प्रीत 11वीं ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने खेल कौशल को प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राज रानी गोयल ने बताया कि सतलुज स्कूल अब शिक्षा क्षेत्र में अपना लोहा मनवाकर खेलों में भी लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य संदीप गगनेजा व प्रशासक राजकुमार भार्गव ने बच्चों को मेडल देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता ताहिर पठान भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...