पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐलनाबाद में धूमधाम से मनाया गया श्री सेन जयंती समारोह

ऐलनाबाद में धूमधाम से मनाया गया श्री सेन जयंती समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | शहर के वार्ड-17 स्थित श्री पंचमुखी सैन मंदिर प्रांगण में श्री सैन ठाकुर महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया गया। लोगों ने सैन महाराज की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर मन्नतें मांगी और प्रसाद वितरित किया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में श्री सेन महाराज का जगराता लगाया गया जिसमें शहर के साथ-साथ आसपास गांवों के लोगों ने भी भाग लिया। जगराते का शुभारंभ स्वामी जित्वानंद महाराज के परम शिष्य मनीषा नंद महाराज ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। मुख्यातिथि लोकतंत्र सुरक्षा मंच के हलकाध्यक्ष रामस्वरूप सेन धोलपालिया थे। उन्होंने सभी को एकजुट होकर रहने की अपील की।

खबरें और भी हैं...