पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेहूं की 1 एकड़ फसल जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद के हनुमानगढ़ रोड स्थित एक खेत में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत मालिक ईश कुमार मेहता, जगदीश चंद मेहता व प्रीतमदास ने बताया की इस आग से उनकी गेहूं की लगभग एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

किसानों से नहीं बुझी तो दमकल विभाग को दी सूचना

उन्होंने बताया कि खेत में आग लगने के समय काश्तकार दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह व परमजीत सिंह मौके पर मौजूद थे। पहले तो उपस्थित किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग आगे से आगे फैलती गई जिस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। खेत मालिक ने बताया कि यह आग खेतों के उपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगी है। उन्होंने बताया की गत वर्ष भी इसी खेत में इसी स्थान पर बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण आग लगी थी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों को बार-बार सूचना देने पर भी उन्‍होंने लाईन को ठीक नहीं किया। बिजली बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक खेतों के उपर से गुजर रहीं लाईन एक मिल की निजी लाईन है जोकि उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्णचंद कानूनगो, स्वरूप सिंह पटवारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दमकलकर्मियों व अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...