पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवर ऑल वेस्ट डिजाइनिंग का पुरस्कार अमनदीप को सीआरडीएवी कॉलेज की बेस्ट डिजाइनर बनीं श्रुति

ओवर ऑल वेस्ट डिजाइनिंग का पुरस्कार अमनदीप को सीआरडीएवी कॉलेज की बेस्ट डिजाइनर बनीं श्रुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआरडीएवी कन्या महाविद्यालय, ऐलनाबाद में फैशन डिजाइन विभाग की ओर से फैशन फियेस्टा 2018 फैशन शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि केएल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बलकार सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्ष सरिता मेहता थी। महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत करके सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. बूटा सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्राओं का संपूर्ण विकास करने से है। इसी को ध्यान में रखते हुए फैशन विभाग की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रवक्ता कंवलजीत कौर व सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की निर्देशिका प्रवक्ता दीपशिखा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। केएल गुप्ता ने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र में फैशन शो का होना बहुत हर्ष की बात है।

ऐलनाबाद। सीआर डीएवी महाविद्यालय मे आयोजित फैशन फियेस्टा कार्यक्रम में भाग लेती छात्रा।

पांच राउंड में हुआ फैशन शो

फैशन शो में कुल पांच राउंड रखे गये। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका नीरू मेहता व गुरप्रीत कौर ने निभाई। कक्षा अनुसार वार बेस्ट डिजाइनर की श्रेणी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति, द्वितीय वर्ष की छात्रा रूवीना व तृतीय वर्ष की छात्रा अमनप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवर ऑल वेस्ट डिजाइनिंग का पुरस्कार अमनदीप कोडा के नाम रहा। इस कार्यक्रम में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नंदिनी ने वेस्टर्न गीत की प्रस्तुति दी व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति ने हरियाणवी पैरोडी संगीत पर नृत्य किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत, डॉ. विशाल सैनी, करूण मेहता, नीरज बंसल, अंजू रानी, बलजीत कौर, वीर कुमार, सुनिल कुमार, मुकेश कुमार, दीपिका मेहता, ज्योति मेहता, डॉ. रश्मि, बलविंद्र कौर, सीमा ज्याणी, कमलजीत कौर, हरप्रीत कौर, सोनिका मेहता, कंवलजीत कौर, अमृतपाल कौर, मोनिका कथूरिया, समेस्ता, शालू, रेनू बाला, मनीष अरोड़ा, पवनदीप कौर, अमनदीप सिंह, कुलदीप कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...