पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमला करके 60 बैग गेहूं चुराया

हमला करके 60 बैग गेहूं चुराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद में पशुओं के तबेले में सोए दो व्यक्तियों पर कुछ नकाबपोशों ने हमलाकर घायल कर दिया। नकाबपोशों ने दोनों के एक कमरे में बंधक बनाकर मकान में रखे करीब 60 गेहूं के बैग लेकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

शिव शंकर उर्फ शिवा पुत्र बिशन देव निवासी महेशारी थाना उजियार पुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवास लढ़ा पेट्रोल पंप के समीप ऐलनाबाद ने बताया कि वह शंकर दास मेहता के नोहरे में नौकरी करता हूं। उसने बताया कि वह बीती रात नोहरे में कन्हैई कुमार के साथ सोया हुआ था। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे कुछ नकाबपोश हाथों में डंडे लेकर नोहरे में दीवार फांदकर घुस गए। आते ही नकाबपोशों ने दोनों से मारपीट करनी आरंभ कर दी। घायलों के अनुसार उक्त लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बना कर कमरे को बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट के उपरांत नोहरे में रखी करीब 60 बैग गेहूं गाड़ी में लादकर फरार हो गए। शिव शंकर ने अपने मुंह से धीरे-धीरे बंदे हुए कपड़ों को खोल कर शटर उठाकर पड़ोसी बिल्लू को उठाया और उससे मेरे मालिक के पास टेलीफोन पर सूचना दी तो मेरे मालिक शंकर दास ने मुझे व छोटू को ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...