किसानों को ई-नाम मंडी प्रणाली के बारे में समझाया
किसानों को ई-नाम मंडी प्रणाली के बारे में समझाया
ऐलनाबाद | मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता ने गांव तलवाड़ा खुर्द में ग्रामीणों की बैठक को अनाज मंडी की ई-नाम प्रणाली के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ऐलनाबाद की अनाज मंडी को डिजिटल करते हुए ई-नाम प्रणाली से जोड़ा है। जिसके तहत अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान अपनी फसल को देश भर के व्यापारियों को ऑनलाइन बेच सकते हैं। इस प्रणाली में किसानों को उनकी फसल का अधिकतम भाव मिल सकता है।