श्री सेन जयंती समारोह मनाया
ऐलनाबाद | शहर के वार्ड-17 स्थित श्री पंचमुखी सैन मंदिर प्रांगण में श्री सैन ठाकुर महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया गया। लोगों ने सैन महाराज की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर मन्नतें मांगी और मन्नतें पूरी होने पर प्रसाद वितरित किया। मंदिर प्रांगण में श्री सेन महाराज का जगराता लगाया गया जिसमें शहर के साथ-साथ आसपास गांवों के लोगों ने भी भाग लिया। जगराते का शुभारंभ स्वामी जित्वानंद महाराज के परम शिष्य मनीषानंद महाराज ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस जगराते के मुख्यातिथि लोकतंत्र सुरक्षा मंच के हलकाध्यक्ष रामस्वरूप सेन धोलपालिया थे। जगराते के दौरान सेन समाज के मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन ओपी पारीक ने किया।