पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐलनाबाद में आढ़तियों की दुकानों से भी सरकारी रेट पर सरसों की खरीद शुरू

ऐलनाबाद में आढ़तियों की दुकानों से भी सरकारी रेट पर सरसों की खरीद शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न किसान संगठनों की मांग पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आढ़तियों की दुकान से भी सरकारी रेट पर सरसों की खरीद शुरू कर दी है। इससे पहले सिर्फ हैफेड के सरकारी खरीद केंद्र पर ही सरसों की खरीद की जाती रही है।

अखिल भारतीय किसान सभा, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन और किसान यूनियन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अमित गुलिया से मिला। उन्होंने एसडीएम को सरसों की खरीद को लेकर किसानों को हो रही समस्या से अवगत करवाया। एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता, हैफेड के मैनेजर प्रदीप खन्ना और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को मौके पर बुलाकर किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मीटिंग करवाई। बाद में सहमति बनी की हैफेड का सरकारी खरीद केंद्र के साथ-साथ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आढ़तियों की दुकानों से भी सरकारी रेट पर सरसों की खरीद की जा सकती है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मलकीत सिंह खोसा, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जयसिंह गोरा, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश सहारण, किसान यूनियन के नेता भालाराम सिहाग, सुरेंद्र झोरड़, सतपाल थोरी, दयाराम ख्यालिया, लिछीराम व डूंगर सिहाग सभी ने एसडीएम का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...