ऐलनाबाद के अस्पताल में नियमित हुए डॉक्टर
ऐलनाबाद| शहर की समाजसेवी संस्था जनता वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर संचालित जनता अस्पताल में इन दिनों कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी नियमित सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर जनता वेल्फेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी डॉक्टरों का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यभार सौंपा। ट्रस्ट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि ऐलनाबाद क्षेत्र के आमजन को कम पैसों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, ताकि उन्हें बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे क्षेत्रों में न जाने पड़े।