पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐलनाबाद में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यालय का उद्घाटन

ऐलनाबाद में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यालय का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यालय का उद्घाटन करते सांसद राजकुमार सैनी।

भास्कर न्यूज | ऐलनाबाद

लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने शहर के वार्ड 7 में पुरानी ममेरां रोड पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। उनके साथ लोकतंत्र सुरक्षा मंच के हलकाध्यक्ष रामस्वरूप सैन व अन्य कार्यकर्ता भी थे।

कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वे किसी व्यक्ति या जाति विशेष के खिलाफ नहीं हैं बल्कि जातिगत आधारित आरक्षण प्रणाली के खिलाफ हैं। देश में शत प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए और वह भी जातिगत जनगणना के तहत जनसंख्या के अनुपात से आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा को समाप्त करने की बात कहते हुए कहा कि राज्य सभा समाप्त होगी तो भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना होगी अन्यथा नहीं। जो व्यक्ति जनता द्वारा चुनावों में हरा दिया जाता है वह आपसी सांठगांठ से राज्यसभा में पहुंचकर उसी जनता पर राज करने लगता है। देश में ‘हम दो हमारे दो’ का कानून भी लागू किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...