पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक नियुक्त हुए

इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक नियुक्त हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक तेलूराम जोगी, अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक अशोक शेरवाल व प्रदेश प्रेस प्रवक्ता निशान सिंह और सिरसा के विधायक मक्खन लाल सिंगला से विचार विमर्श करने के बाद विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरविंद्र सिंह कंगनपुर को सिरसा का हलकाध्यक्ष व डाॅ. विनोद गोदारा को ऐलनाबाद का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के तौर पर अशोक बमनिया व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मलिक साहब नियुक्त किया गया है जबकि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का शहरी अध्यक्ष बृज लाल सैनी को और ऐलनाबाद हलका के लिए हलका प्रेस प्रवक्ता प्रवीण फुटेला को नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...