पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहरी पानी की मांग को लेकर ढाणी शेरां के ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

नहरी पानी की मांग को लेकर ढाणी शेरां के ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद |गांव ढाणी शेरां में पानी की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने गांव के जलघर में रोष प्रदर्शन किया। सरपंच प्रतिनिधि नत्थूराम बरावड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में पिछले लंबे समय से नहरी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

जनस्वास्थ्य विभाग ने ढाणी शेरां माइनर से एक पाइप लाइन गांव के जलघर में जोड़ रखी है ताकि ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई किया जा सके लेकिन पिछले काफी दिनों से यह पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से गांव में नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव का भूमिगत जल खारा होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...