पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट हाईवे के किनारे 250 पेड़ों में लगी आग, दो किसानों पर कार्रवाई

स्टेट हाईवे के किनारे 250 पेड़ों में लगी आग, दो किसानों पर कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट हाईवे के किनारे 250 पेड़ों में लगी आग, दो किसानों पर कार्रवाई

रानियां |
गांव जीवननगर से ऐलनाबाद की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे के किनारों पर खड़े बेशकीमती सफेदे कीकर व नीम के लगभग 250 से अधिक पेड़ किसानों की लापरवाही से अग्नि की भेंट चढ़ गए हैं। जिससे न केवल वातावरण प्रदूषित हुआ है, बल्कि हरित क्रांति को भी नुकसान हुआ है।

मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुच मुआयना किया। दोषी किसानों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जीवननगर से ऐलनाबाद रोड़ के साथ लगते खेतों में गेहूं के भूसे को जब आग लगाई, तो उससे आग की लपटें हरे भरे पेड़ों तक पहुंच गई। वन रक्षक रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर विडियोग्राफी की और रिर्पोट उच्चाधिकारियों को भेज दी।

खबरें और भी हैं...