पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसपी ने छात्रा से चेन छीनने के मामले में पीसीआर नंबर 4 के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

एसपी ने छात्रा से चेन छीनने के मामले में पीसीआर नंबर 4 के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | एसपी हामिद अख्तर ने शहर थाना सिरसा पुलिस में पीसीआर नंबर 4 में तैनात दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में एएसआई सुखदेव सिंह और सिपाही कल्याण सिंह है।

सस्पेंड किए दाेनों पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर करते हुए उनकी विभागीय जांच के आदेश भी डीएसपी ऐलनाबाद को दिए हैं। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने दोनों पुलिस कर्मियों सुखदेव सिंह व कल्याण सिंह द्वारा ड्यूटी में लापरवाही व कोताही बरतने की रिपोर्ट एसपी को सौंपी थी। उस रिपोर्ट पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सस्पेंड किए गए उपरोक्त दोनों पुलिस कर्मियों की वजह से ही बीती 12 मई को बरनाला रोड पर स्थित बिजली घर के पास से जा रही एक स्कूली छात्रा से सोने की चेन छीन ली गई थी।

खबरें और भी हैं...