पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों की समस्याओं के समाधान का माध्यम हैं बालिका मंच : निताशा

बेटियों की समस्याओं के समाधान का माध्यम हैं बालिका मंच : निताशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य निताशा सिहाग ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रही बच्चियों को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, वे अपने मन की बात आसानी से बता सकें। इसलिए स्कूलों में बालिका मंच स्थापित किए गए हैं। इसी मंच के माध्यम से बच्चियों की अब मन की बात सुनी जा रही है। निताशा शनिवार को राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल खारी सुरेरां में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी। छात्राओं ने अनेक कविताओं के माध्यम से नारी शिक्षा पर बल दिया। इस अवसर कार्यवाहक प्राचार्य अनिल दहिया, कविता गहलोत, राजबाला, मीरा नड्ढा, जसवंत, भालाराम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...