ऐलनाबाद| गांव प्रतापनगर और ऐलनाबाद में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शुचि बजाज ने इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में घटते लिंगानुपात के बारे में चिंता व्यक्त की गई। वहीं कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 94672-70070 पर सूचित करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय से संबंधित मूवी भी दिखाकर कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का आह्वान किया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शुचि बजाज ने योजनाओं के बारे में बताया।