पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे खड़े 250 पेड़ चढ़े अाग की भेंट, 2 किसानों पर होगी कार्रवाई

सड़क किनारे खड़े 250 पेड़ चढ़े अाग की भेंट, 2 किसानों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियां | गांव जीवन नगर से ऐलनाबाद की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे के किनारों पर खड़े बेशकीमती सफेदे कीकर व नीम के लगभग 250 से अधिक पेड़ किसानों की लापरवाही से अग्नि की भेंट चढ़ गए हैं। जिससे न केवल वातावरण प्रदूषित हुआ है, बल्कि हरित क्रांति को भी नुकसान हुआ है। इस मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। दोषी किसानों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जीवन नगर से ऐलनाबाद रोड़ के साथ लगते खेतों में गेहूं के भूसे को जब आग लगाई, तो उससे आग की लपटें हरे भरे पेड़ों तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि रोड़ पार करते हुए दूसरी ओर खड़े पेड़ों तक पहुंच गई। जिससे रोड़ पर खड़े बेशुमार कीमती पेड़ आग में झुलस गए। इसकी सूचना पर वन रक्षक रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर विडियोग्राफी की और रिर्पोट उच्चाधिकारियों को भेज दी।

खबरें और भी हैं...