ऐलनाबाद | शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन भी जारी रहा। विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र गोदारा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। वहीं झुग्गी-झोपड़ी मोहल्ले में जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवी बच्चों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर मुख्य मार्ग तक की साफ-सफाई की। विद्यालय प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने रेलवे स्टेशन एवं आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।