हरियाणा पंजाबी साहित्य सभा के तत्वावधान में ऐलनाबाद के सर्वपल्ली पब्लिक स्कूल में कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जाने-माने कवि डॉ. दर्शन सिंह, जगतार सिंह रंधावा, राजेंद्र गुप्ता, विनोद विक्टर, महेंद्र सिंह नागी, पूर्ण सिंह निराला, प्रवीण शर्मा, सुलतान हरडू, हरभजन सिंह राजा सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ जितेंद्र सिद्धु ने दीप जलाकर किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय शिक्षा सदन के प्रबंधक बलवंत सहारण ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में सचिन जांगिड़ उपस्थित हुए। कवियों ने रिश्तों में उभरती दरारें, कन्या भ्रूण हत्या, समाज में फैली कुरीतियां, बाल विवाह, नशा व दहेज, अशिक्षा, गरीबी व अन्य सामाजिक समस्याओं पर कटाक्ष करती हुई अपनी रचनाएं पेश की। कवि विनोद विक्टर ने भू्रण हत्या, पूर्ण सिंह निराला ने हास्यरस, डा. दर्शन सिंह ने प्रेरित प्रसंग, सुलतान हरडू ने व्यंग्यात्मक, जगतार रंधावा ने शहीदों के बलिदान पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन कवि विनोद विक्टर ने किया। सर्वपल्ली स्कूल के विद्यार्थी अंजनी शर्मा, नवजोत कौर, ललिता पारीक, सपना गोदारा, अंजनी सुथार, योगेश स्वामी, प्रगति कंबोज, शिवाली, प्रभजोत, प्रतीक्षा, दीपक, सुरेंद्र सिहाग ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।