शहर के वार्ड 14 में स्थित अंबेडकर भवन में एसआईएस सिक्योरिटी की ओर से रोजगार कार्यालय के माध्यम से रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व अन्य पदों के लिए युवाओं की भर्ती की गई। भर्ती में आसपास क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया।
एसआईएस सिक्योरिटी ने लिखित परीक्षा लेकर मौके पर ही युवाओं को नौकरी के लिए ऑफर लेटर जारी किए। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमीर चंद मेहता ने अपने संबोधन में युवाओं को मन लगा कर काम करने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विधानसभा निगरानी कमेटी के चेयरमैन नरेश कटारिया ने अपने संबोधन में युवाओं को इस भर्ती के लिए होने वाली 3 महीने की ट्रेनिंग पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकारें युवाओ को रोजगार देने के लिये बाध्य है। सभी युवाओं को बिना किसी भेदभाव के रोजगार दिया जा रहा है। कटारिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ‘सब का साथ-सब का विकास का नारा चरितार्थ कर रहे हैं।