शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता विषय पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान ने की। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहनाखेड़ा का सोनू प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलपालिया की पूजा रानी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां की तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की जसप्रीत कौर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठी सुरेरां का गोविंद द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की कुसुम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर का अर्शदीप संयुक्त रूप से तृतीय रहे। गायन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की हिमांशी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां की आरती व तमन्ना द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कुसुम तृतीय रही।