ऐलनाबाद | ग्राम पंचायत तलवाड़ा खुर्द के वार्ड 20 में शनिवार को आंगनबाड़ी भवन का नींव पत्थर रखा गया। मार्किट कमेटी के चेयरमैन अमीरचंद मेहता व ग्राम सरपंच नरेश बिखरानी ने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कार्य शुरु करवाया। मेहता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सब का साथ सब का विकास के सिद्धांत पर काम करते हुए बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवा रही है।
हरियाणा सरकार के इस कार्यकाल में ऐलनाबाद क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर का जितना विकास हुआ है, उतना किसी भी अन्य दल की सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विपक्षी दल विकास के नाम पर जनता को झूठ बोलकर बरगलाने का काम कर रहे हैं, जबकि प्रदेश का विकास सबको दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। विकास के लिए धन की कमी भी आड़े नहीं आएगी। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अंगद सहू, इंद्र भादू, सुनील गोयल, संजय बिखरानी, प्रह्लाद शर्मा, जीत राम, दुला राम, पोखर राम व सुनील कुमार उपस्थित रहे।