ऐलनाबाद | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहनाखेड़ा में चुनावी पाठशाला आयोजित की गई। हिंदी अध्यापक बलदेव सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता रमन कुमार ने लोकतंत्र में वोट के महत्व को बताते हुए चुनावी पाठशाला की शुरुआत की। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। वहीं चुनावी दिनों में बिना किसी लोभ, लालच में आए अपने वोट का इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी। गलत उम्मीदवार को वोट देने से लोकतांत्रिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। बीएलओ रानी ने चुनाव के दिनों में जागरूक रहने की बात कही।