कठुआ-उन्नाव दुष्कर्म के खिलाफ फालना में कांग्रेस का प्रदर्शन
फालना | कठुआ व उन्नाव में रेप को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार रात को कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सोमेंद्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ का नारा कागजों तक सीमित रह गया है। महिलाएं एवं बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एसबीसी प्रकोष्ठ प्रेमाराम देवासी, ब्लाक अध्यक्ष मदन जोशी,नगर अध्यक्ष अशोक सैन, ज़िला महासचिव दलवीरसिंह चौहान,यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रवीण मेवाड़ा, एससी-एसटी ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश हीरागर, फालना सदर अनवर कुरैशी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नरपत जैन, सेवादल नगर अध्यक्ष रणजीत सरगरा आदि मौजूद थे।