पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रानी में राजपुरोहित समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रानी में राजपुरोहित समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी| समीपवर्ती फालना से 23 नवंबर, 2016 को नेतरा गांव के 16 वर्षीय बालक मनोहरसिंह राजपुरोहित का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसका आज दिन तक कोई सुराग नहीं लगा।

इसी को लेकर राजपुरोहित समाज रानी व 36 कौम संघर्ष समिति रानी व मनोहर बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अदिति पुरोहित को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर श्रवणसिंह नेतरा ने बताया कि 24 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय सुमेरपुर के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान छोटूसिंह राजपुरोहित, सुभाष पुरोहित, राजेंद्र गौतम, बाबूलाल जांगिड़, सुनील बैरवा, महेंद्रसिंह, उत्तमसिंह पुनाडिय़ा, शंकरसिंह, मोहनसिंह रानीगांव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...