रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित
फालना| कस्बे में 63वें रेल सप्ताह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला द्वारा उत्कृष्ट रेल सेवाओं के लिए अजमेर जवाहर रंगमंच में रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खीमेल एस एस कमलेश कुमार दीक्षित, स्वास्थ्य निरीक्षक रवि पनिहार फालना, महेश गुर्जर फालना व संतोष चौधरी फालना शामिल है।