घांची समाज की बैठक 15 अप्रैल को
घांची समाज की बैठक 15 अप्रैल को
फालना | क्षत्रिय घांची समाज की बैठक 15 अप्रेल रविवार को प्रात: 10 बजे अध्यक्ष केसाराम परिहार की अध्यक्षता मे समाज के छात्रावास खुडाला फालना मे होगी। सचिव डॉ. निर्मल परिहार ने बताया कि बैठक मे बालिका शिक्षा,समाज को नशा मुक्ति, छात्रावास मे वाटिका निर्माण की प्रगति पर चर्चा, समाज को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने पर चर्चा एवं आगामी शिक्षा सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की जायेगी।