पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएलजी सदस्यों के साथ पुलिस ने महिला को घर में पहुंचाया, जेठ गिरफ्तार

सीएलजी सदस्यों के साथ पुलिस ने महिला को घर में पहुंचाया, जेठ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना में शनिवार सुबह सीएलजी समिति की महिला सदस्य श्रीमती कैलाश कंवर ,श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्रीमती बीना गुप्ता, उद्योग व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष नरपत जैन के साथ थाना प्रभारी गिरवरसिंह ने कोर्ट के आदेश पर पीड़ित महिला आशा सुथार प|ी दिनेश सुथार को नेहरु कॉलोनी स्थित उसके ससुराल के मकान में पहुंचाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ नवरतन सुथार ने उससे मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने उसके जेठ को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद महिला अपने वकील के साथ फालना से लौट गई। उल्लेखनीय है कि फालना कस्बे की आशा सुथार प|ी दिनेश सुथार ने शुक्रवार को एसपी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि कोर्ट ने घरेलू हिंसा के मामले में सुनवाई करते हुए फालना स्थित नेहरु नगर के मकान में उसका भी साझा हिस्सा का अधिकार दिया था। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह महिला को उसका अधिकार दिलाए, लेकिन फालना पुलिस कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। शनिवार को एसपी के निर्देश पर फालना थाना प्रभारी सीएलजी समिति की महिला सदस्यों की मौजूदगी में महिला को उसके ससुराल पक्ष के मकान में ले गई। उस समय उसका पति व अन्य लोग भी घर पर मौजूद नहीं थे। महिला का आरोप था कि शुक्रवार रात को उसने धर्मशाला में बिताई और शनिवार सुबह ससुराल पहुंची तो उसके जेठ ने मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...