सादड़ी | माली समाज गोडवाड़-मारवाड़ युवा संस्थान सादड़ी द्वारा 20 मई को रणकपुर रोड स्थित माली समाज की वाड़ी में 14वां प्रतिभा सम्मान समारोह में करीब 350 प्रतिभाएं सम्मानित की जाएगी। समारोह में राजसिको के पूर्व चेयरमैन सुनील परिहार,महात्मा ज्योतिबा जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सांखला,माली जाति शिक्षा प्रचारक संघ कल्याण व फालना अध्यक्ष रतनलाल टांक, उद्योगपति चुतराराम गेहलोत, सहित माली समाज के भामाशाह व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। माली समाज गोडवाड़ मारवाड़ युवा संस्थान के प्रवक्ता भंवर टांक ने बताया कि समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इस समारोह में नवाजा जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संस्थान सरक्षक विजयसिंह माली, सह संरक्षक शांतिलाल देवड़ा,अध्यक्ष किशनलाल देवड़ा,सचिव कालूराम गोयल,सह सचिव शंकर परिहार,उपाध्यक्ष हिम्मत परिहार,मदन गहलोत,पन्नालाल गहलोत, चम्पालाल सोलंकी आदि लगे हुए हैं।