पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएस गौरव राजपुरोहित का फलसूंड में स्वागत

आईपीएस गौरव राजपुरोहित का फलसूंड में स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलसूंड | फलसूंड क्षेत्र के फूलासर गांव निवासी गौरव राजपुरोहित के आईपीएस बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के साथ साथ कस्बेवासियों ने स्वागत किया। रविवार को फूलासर गांव के निवासी गौरव राजपुरोहित पुत्र गुमानसिंह राजपुरोहित रिटायर्ड तहसीलदार के फलसूंड गांव पहुंचने पर श्री माजीसा इंडियन ऑयल के प्रबन्धक मदनसिंह जोधा के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद फलसूंड चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गौरव राजपुरोहित का स्वागत किया।

गौरव राजपुरोहित के सबलसिंह सर्कल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी की। वहीं आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने फलसूंड चौराहे पहुंचते ही सबसे पहले फलसूंड के संस्थापक सबलसिंह जोधा की मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर विधायक राठौड़ ने कहा कि आप इस क्षेत्र से ओर भी कई गौरव तैयार करो जो अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। जिलाध्यक्ष व्यास ने गौरव को सलाह दी कि जहां कहीं रहो जिले और गांव वालों को कभी भी मत भूलना। उन्होंने कहा कि युवा अच्छी मेहनत करें और उच्च पद पर आसीन हो, ताकि और भी युवाओं को प्रेरणा मिले।

खबरें और भी हैं...