पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा की सरकार, खुशी

कर्नाटक में भाजपा की सरकार, खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलसूंड | कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने पर फलसूंड में भाजपा पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटकर आतिशबाजी की। कर्नाटक में गुरुवार को सीएम पद की येद्दियुरप्पा ने शपथ ली । इसके बाद फलसूंड गांव में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी व एक दूसरे का मुंह मीठा किया। उसके बाद भाजपा के सक्रिय व वरिष्ठ नेता सवाईराम प्रजापत के यहां कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगासिंह जोधा, दानसिंह जोधा, लूणकरण राठी, रतनसिंह जोधा, महादेव भारती, सवाईराम प्रजापत, मदनसिंह जोधा, सुमेरसिह जोधा, पूनम पुरोहित, रावलराम दर्जी, मांगीलाल देवासी, जगजी टावरी, नंदकिशोर राठी, घनश्याम चाण्डक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...