क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाबरा में शुक्रवार को आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों के कई काम का हाथों हाथ निपटारा किया। इस भयंकर गर्मी के मौसम में लोग दिनभर शिविर अपने काम को निपटाने के लिए सतर्क रहें। वाजिब काम को अधिकारियों ने हाथों हाथ निस्तारण करवाया। इस शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 35 म्यूटेशन स्वीकृत किए व 15 नकलें जारी की व समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 पेंशन के आवेदन लिए। ग्रामपंचायत ने 124 नए जॉब कार्ड के आवेदन लिए व 29 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए। इस शिविर में पोकरण एसडीएम रेणु सैनी, भणियाणा तहसीलदार गुलाबसिंह चौहान, जिला रसद निरीक्षण राधेश्याम वैष्णव, डिस्कॉम के सहायक अभियन्ता हनुमानाराम चौधरी, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता अनिल माथुर, आरआई घनश्याम, सरपंच लीला कंवर, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह, रतनसिंह राजपुरोहित सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।