पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलसूंड व फतेहगढ़ में उज्जवला योजना के तहत 296 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए

फलसूंड व फतेहगढ़ में उज्जवला योजना के तहत 296 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत रातडिया में शनिवार को श्री माजीसा एचपी गैस ग्रामीण वितरण फलसूंड ने 24 निशुल्क गैस कनेक्शन महिलाओं को वितरण किए। वहीं इंद्रानगर में 22 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए। यह कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत व प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों व एससी एसटी की महिलाओं के नाम जारी कर उनको सुपुर्द किए। इस अवसर पर रातड़िया की सरपंच विमला देवी व पूर्व सरपंच हरनाथराम जाणी, श्री माजीसा एचपी गैस एजेंसी के एमडी मदनसिंह जोधा, मैनेजर ब्रजपालसिंह जोधा व जिला परिषद सदस्य दीपाराम मेघवाल, आनंदराम बालीनाथ एवं रातड़िया ग्रामवासी उपस्थित थे। रातड़िया निवासी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस स्कीम की खूब प्रशंसा की। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री जो गरीबों का इतना ख्याल रखते हैं जिनके प्रयासों से हमारा सपना साकार हुआ, अब हम लकड़ी की बजाय गैस पर खाना बनाएंगे। जिससे हमारी सेहत को भी फायदा होगा व धुंए से भी छुटकारा मिलेगा।

फतेहगढ़ | उपखंड की ग्राम पंचायत लखा में रविवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया गया। टीकमसिंह राजपुरोहित द्वारा गैस कनेक्शन वितरण किए गए। ग्राम पंचायत लखा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 250 निशुल्क कनेक्शन का वितरण किया गया। राजपुरोहित ने आमजन को पंचायत द्वारा जारी की गई।

खबरें और भी हैं...