फलसूंड | कस्बे के मस्जिद के सामने रखी मोटरसाइकिल को चोरों ने शुक्रवार की दोपहर को चुरा लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केसुम्बला निवासी इंदु खान ने बताया कि उसका भाई मुबारख खां फलसूंड में शुक्रवार की नमाज पढ़ने आया था। मोटरसाइकल बाहर खड़ी करके अंदर नमाज पढ़ने गया। वापिस बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। जिसके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला। गाड़ी नंबर आरजे 04 एससी 7481 है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।