पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरगांव में बस ने बाइक को मारी टक्कर, आरक्षक की मौके पर मौत

बोरगांव में बस ने बाइक को मारी टक्कर, आरक्षक की मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरसगांव | नेशनल हाईवे 30 पर बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने शनिवार दोपहर को महेंद्रा बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक आरक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महेंद्रा कंपनी की बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी।

दोपहर 1.45 बजे बोरगांव में बस चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए जगदलपुर आ रहे बाइक सवार अस्सीराम नेताम को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी कृष्णा पाटले ने बताया कि मृतक जिला पुलिस बल काेंडागांव में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह पिछले कुछ दिनों से कलेक्टर के बंगले में ड्यूटी कर रहा था। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

खबरें और भी हैं...