पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षाकर्मियों ने दीवारों पर नारे लिखकर की संविलियन की मांग

शिक्षाकर्मियों ने दीवारों पर नारे लिखकर की संविलियन की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरसगांव| शिक्षाकर्मियों ने संविलियन की मांग को तेज करते हुए शनिवार को नगर पंचायत की दीवाराों पर अपनी मांगों को लेकर नारे लिखे। ब्लॉक अध्यक्ष कर्ण सिंह बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के द्वारा 11 मई को रायपुर में महापंचायत का आयोजन किया गया था । महापंचायत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 26 मई को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संविलियन संकल्प दिवस के तहत सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में विधानसभा मिशन, संविलियन का आगाज करते हुए वॉल पेंटिंग के सहारे आम जनता तक अपनी मांगों को पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...