पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21वें स्थान से फरीदाबाद पहुंचा 16वें पर, 57.41% रहा रिजल्ट, अदिति रही टॉपर, पलवल में मानसी ने किया टॉप

21वें स्थान से फरीदाबाद पहुंचा 16वें पर, 57.41% रहा रिजल्ट, अदिति रही टॉपर, पलवल में मानसी ने किया टॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद ने पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रतिशत और रैंकिंग के मामले में काफी सुधार किया है। रैंक के नजरिए से पिछली बार फरीदाबाद का स्थान प्रदेश के सबसे निचले पायदान पर था। पिछली बार हुई किरकिरी और रिजल्ट में सुधार के लिए शिक्षा विभाग की ओर से किए गए प्रयासाें से फरीदाबाद का नंबर 21वें से सीधे 16वें स्थान पर आया है। रिजल्ट में सुधार को लेकर इस बार पूरे साल काफी प्रयास किए गए थे। इस बार फरीदाबाद के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। फरीदाबाद की अदिति ने ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट टॉप किया है। जबकि स्टेट में तीसरा स्थान रहा है।

इसी तरह पलवल में मानसी ने टाॅप किया है। पलवल का स्थान प्रदेश में 21वें पायदान पर रहा। पिछले साल की तुलना पलवल की रैंकिंग नीचे आई है। पिछले साल 54.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा। लेकिन इस बार यह रैंकिंग 44.64 प्रतिशत पर पहुंच गई।

फरीदाबाद की रैंकिंग सुधरी, पलवल फिसला

फरीदाबाद... 10 हजार 502 स्टूडेंट्स में से 6 हजार 29 बच्चे पास। 2333 स्टूडेंट्स फेल

कई साल से परीक्षा परिणाम में आ रही गिरावट के बाद इस बार रिजल्ट में काफी सुधार हुआ है। इस साल पिछले साल की तुलना में रिजल्ट 9.55 पर्सेंट अधिक रहा। पिछले साल फरीदाबाद का रिजल्ट 47.86 प्रतिशत रहा था। जो इस बार बढ़कर 57.41 प्रतिशत पहुंच गया। लेकिन इस बार फरीदाबाद से सटे पलवल का रिजल्ट निराशाजनक रहा। पलवल का स्थान प्रदेश में 21वें पायदान पर रहा। पिछले साल की तुलना पलवल की रैंकिंग नीचे आई है। पिछले साल 54.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा। लेकिन इस बार यह रैंकिंग 44.64 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले बार पलवल का स्थान 21 जिलों में 18वें नंबर पर था और फरीदाबाद 21वें नंबर पर था।

फरीदाबाद जिले के स्कूल लगातार सुधार कर रहे हैं। मासिक टेस्ट और एक्सट्रा क्लास लगने से बच्चों के सबसे कमजोर विषय विज्ञान व गणित मजबूत हुए हैं। सरकारी स्कूल भी बोर्ड परीक्षाओं को गंभीरता से ले रहे हैं। -डीसी चौधरी, शिक्षाविद।

पिछले साल से 9.55 पर्सेंट बेहतर रहा रिजल्ट

67.20%

2013

66.51%

2014

46.4%

2015

43.91%

2016

47.86%

2017

57.41%

2018

21वें नंबर से सीधे 16वें स्थान पर

नाम प्रतिशत

रेवाड़ी 72.43

कैथल 70.44

करनाल 69.45

जींद 69.05

महेंद्रगढ़ 68.45

फतेहाबाद 68.19

सिरसा 68.18

नाम प्रतिशत

हिसार 66.89

रोहतक 65.71

पानीपत 65.44

भिवानी 65.23

सोनीपत 63.32

झज्जर 62.56

अंबाला 60.94

नाम प्रतिशत

पंचकूला 58.33

फरीदाबाद 57.41

गुरुग्राम 56.00

कुरुक्षेत्र 54.88

यमुनानगर 54.76

मेवात 50.29

पलवल 44.64

पलवल| रिजल्ट के बाद मानसी के साथ टीचर और दोस्त

पिछले साल खराब रिजल्ट आने पर शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी गई थी। वहीं उनसे शपथ पत्र भी लिया गया था। इस बार सभी ने मिलकर प्रयास किए हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। -सतेंद्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी।

इन वजह से सुधरा रिजल्ट

हर सप्ताह मांगी रिपोर्ट

वर्ष 2017 में अंतिम पायदान पर रहने पर सभी शिक्षकों से शपथ पत्र लिया गया था। इसमें शिक्षकों ने शिक्षा विभाग को विश्वास दिलाया था कि अगले साल बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट बेहतर होगा। हर सप्ताह शिक्षकों से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की रिपोर्ट मांगी गई। इसमें बताया गया कि किस स्टूडेंट्स में कितना सुधार हुआ। पूरे साल स्टूडेंट और शिक्षकों के काम की मॉनिटरिंग की गई।

लगाई गई एक्सट्रा क्लास

खराब प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों को एक्सट्रा क्लास लगाने का आदेश दिया गया था। बोर्ड परीक्षा से छह माह पहले स्कूलों ने क्लास शुरू कर दी थी। सबसे अधिक ध्यान गणित और विज्ञान विषय पर दिया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुद स्कूलों में चल रही एक्सट्रा क्लास का निरीक्षण किया। जिससे कहीं भी कोई लापरवाही न बरती जाए। सरकारी स्कूलों में जहां स्टाफ की कमी थी। वहां प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों का सहयोग लिया गया।

पलवल... 12219 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे, 5454 पास हुए, 2877 की कम्पार्टमेंट व 3730 फेल हुए

अदिति | 96.4%

बिना किसी तनाव के सामान्य ढंग से पढ़ाई की

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद. अटाली गांव के रहने वाले किसान जितेंद्र की बेटी अदिति ने बिना कोचिंग के ही डिस्ट्रिक्ट में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि स्टेट में तीसरा स्थान है। अदिति संजय कालोनी के मावी माडर्न स्कूल में पढ़ती हैं। घर से स्कूल की दूरी अधिक होने से अदिति पिछले दो माह अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थीं। अदिति ने 500 में से 482 अंक हासिल किए हैं। कामर्स स्ट्रीम में 96.4 हासिल करने वाली अदिति ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान बिना किसी तनाव के सामान्य ढंग से पढ़ाई की।

मानसी गोयल | 96.6%

सीए को लक्ष्य बनाकर कॉमर्स की पढ़ाई की

भास्कर न्यूज|पलवल. कॉमर्स संकाय में 500 में से 483 अंक लेकर जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा मानसी गोयल ने प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। मानसी का कहना है कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में कोई भी छोटा-बड़ा कार्य करने के लिए सीए की जरूरत पड़ती है, लेकिन सीए आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते। इससे उन्होंने सीए बनना अपना लक्ष्य बनाकर कॉमर्स की पढ़ाई की। मानसी के अनुसार उनके पिता अनिल गोयल केमिस्ट की दुकान करते हैं तथा उनका आठवीं तक अपना स्कूल भी है। जिसे उनकी मम्मी ऋतु गोयल चलाती हैं।

खबरें और भी हैं...