पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन आती देख बाइक को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ा, टकराने के बाद तेलंगाना एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, हादसा टला

ट्रेन आती देख बाइक को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ा, टकराने के बाद तेलंगाना एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, हादसा टला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फरीदाबाद/पलवल

हैदराबाद से नई दिल्ली आने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस रूंधी स्टेशन के पास एक बाइक से टकरा गई। करीब 200 मीटर तक बाइक के घिसटने के बाद इंजन में आग लग गई। ट्रेन तब तक स्टेशन पहुंच चुकी थी। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर स्टेशन पर आग पर काबू पाया। इस घटना से करीब 45 मिनट तक ट्रेन मेनलाइन पर ही खड़ी रही। बताया जाता है स्थायी रूप से बंद पड़े फाटक से दो युवक बाइक को निकाल रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन आती देख दोनों व्यक्ति बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ कोसीकलां ने बाइक काे कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

हैदराबाद से नई दिल्ली जा रही 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब 7.45 बजे रूंधी स्टेशन से पास होने वाली थी। स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले गेट नंबर 561 को रेलवे ने स्थायी रूप से बंद कर दिया। बताया जाता है दो युवक लाइन के किनारे से बाइक को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। दोनों व्यक्तियों ने बाइक लाइन पर ही छोड़कर भाग गए।

ट्रेन का लोको पायलट जब कंट्रोल करता ट्रेन बाइक से टकरा गई और 200 मीटर तक घिसटते हुए रूंधी स्टेशन तक पहुंच गई। पेट्रोल की टंकी फटने से इंजन में आग लग गई। तब तक लोको पायलट ट्रेन को कंट्रोल कर स्टेशन पर खड़ी कर दी। यात्रियों के मुताबिक टक्कर लगने से जोर का धमाका हुआ। रूंधी स्टेशन अधीक्षक एसके शर्मा के अनुसार बाइक टकराकर ट्रेन के लेकगार्ड में बुरी तरह से फंस गई थी। स्टेशन पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्र से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना आरपीएफ कोसीकलां काे दी गई। शर्मा के अनुसार घटना वाले गेट को करीब एक माह पहले स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बावजूद लोग लाइन के किनारे से जबरन बाइक को निकालते रहते हैं। कोसीकलां आरपीएफ थाना प्रभारी श्यामबाबू के अनुसार अज्ञात युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

लोको पायलट ने ट्रेन रोककर आग बुझाया

45 मिनट तक मेन लाइन पर खड़ी रही ट्रेन

बाइक से टकराने के बाद तेलंगाना एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जाने वाली मेनलाइन पर करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक शर्मा के अनुसार मेनलाइन बाधित होने से मथुरा की ओर जा रही पंजाब मेल को अपमेन लाइन से रोककर निकाला गया। जबकि तेलंगाना के पीछे आ रही 12909 गरीब रथ एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाला गया।

खबरें और भी हैं...