फरीदाबाद|बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के जेई रामप्रकाश के अनुसार 17 मई को वह अपनी टीम के साथ चावला कॉलोनी में गंगाराम के मकान को चेकिंग के लिए गए थे। इस दौरान गंगाराम व इनके दो बेटों ने उनके साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।