फरीदाबाद| नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद साइन के निर्देश पर दूसरे दिन भी अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांटों को सील करने की कार्रवाई जारी रही। एसजीएम नगर में चल रहे दो अवैध आरओ प्लांट सील किए गए है। जबकि बल्लभगढ़ और सराय ख्वाजा इलाके में भी कई आरओ प्लांट सील किए गए हैं।