फरीदाबाद| उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 21 मई को सेक्टर-23 स्थित बिजली दफ्तर में होगी। यहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। बैठक 12 बजे से शुरू होगी। इसलिए उपभोक्ता समय पर मीटिंग में पहुंचकर अपनी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें।