ग्रेटर फरीदाबाद स्थित क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में शुक्रवार को एक ओवर में 36 रन का रिकॉर्ड भी टूट गया। मद्रास क्लब के एक बॉलर के एक ही ओवर में 49 रन पड़ गए। इसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे। यह रिकॉर्ड नो बॉल पर फ्री हिट मिलने के कारण हुआ।
अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मद्रास क्लब के खिलाफ रावल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 357 रन बनाए। बल्लेबाज नमन ने 101 गेंद पर 139 रन बनाए। इसके अलावा सचिन ने 52 गेंद पर 79 रन बनाए। दीपेश सैनी ने 51 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। मद्रास क्लब के गेंदबाज रितिक ने 5 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि आयुष ने 1 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं गेंदबाज कुनाल के ओवर में नो बाल के कारण सबसे अधिक 49 रन लगे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मद्रास क्लब की टीम 7 विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी। बल्लेबाज कुनाल ने 73 गेंद पर 74 रन बनाए। इसके अलावा अर्श ने 36 गेंद पर 24 रन की पारी खेली। इसके अलावा आदित्य ने 29 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी ने 146 रन से मैच जीत लिया। रावल क्रिकेट अकादमी की आेर से बल्लेबाज नमन ने कुणाल के एक आेवर में तीन फ्री हीट की मदत से 41 रन बनाए। इनमें 5 छक्के आैर 2 चौके शामिल हैं। विजेता टीम के नमन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
फरीदाबाद. नमन मैन ऑफ द मैच लेते हुए।