पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋषि की शानवदार गेंदबाजी की बदौलत रावल क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच

ऋषि की शानवदार गेंदबाजी की बदौलत रावल क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए अंडर-15 क्रिकेट मैच में रावल क्रिकेट अकादमी ने एडी स्पोर्ट्स को हरा दिया। एडी स्पोर्ट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 25 अोवर में मात्र 83 रन बनाए। बल्लेबाज दीपांशु ने 14 गेंद पर 20 और युगल ने 24 गेंद पर 13 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषि ने 7 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए। निखिल ने 5 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। रावल क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 87 रन बना लिए। बल्लेबाज अंकित ने 49 गेंद पर 34 रन बनाए। एडी स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपांशु और दीक्षित ने एक-एक विकेट लिया। रावल के ऋषि को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

फरीदाबाद. रावल क्रिकेट अकेडमी की टीम।

खबरें और भी हैं...