पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीसीए क्लब ने रविंद्र फागना अकादमी को 40 रन से हराया

वीसीए क्लब ने रविंद्र फागना अकादमी को 40 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. बीसीए क्लब की टीम।

भास्कर न्यूज|फरीदाबाद

राजा नाहरसिंह स्टेडियम में चले रहे रमेश ललित टूर्नामेंट के मैच में वीसीए ने रविंद्र फागना अकादमी को हरा दिया। वीसीए अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 आेवर में 158 रन बनाए। बल्लेबाज माेहित ने 38 गेंद पर 48 रन बनाए। इसके अलावा रितिक ने 18 गेंद पर 40 रन बनाए। गौरव पांडेय ने 31 गेंद पर 36 रन बनाए। रविंद्र फागना की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। वैभव ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंद्र फागना की टीम 118 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज हिमांशु ने 31 गेंद पर 47 रन और चिराग ने 30 गेंद पर 29 रन बनाए। वीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए माेहित ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। राजकुमार ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। विजेता टीम के मोहित को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

खबरें और भी हैं...