पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट जूनियर चेस चैंपियनशिप आज से शुरू 300 खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में भाग

स्टेट जूनियर चेस चैंपियनशिप आज से शुरू 300 खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार से स्टेट जूनियर चेस चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इसमें प्रतियोगिता में जूनियर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। इनकी संख्या 300 है। इससे पहले जूनियर स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी पंचकूला को दी गई थी, लेकिन अब स्टेट प्रतियोगिता को दो हिस्सों में बांटकर आयोजन कराया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के महासचिव डीएस सूरी ने बताया कि स्टेट प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्टेट प्रतियोगिता को लेकर सभी जिला चेस एसोसिएशन को सूचित कर दिया गया है।

शह और मात के खेल में बढ़ रहा युवाओं का उत्साह

जिले में 600 से अधिक खिलाड़ी चेस खेल रहे हैं। अधिकतर खिलाड़ी चेस के लिए अलग से ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

हाल में ही जिला चेस एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को चेस की बारीकियां सिखाने के लिए ट्रेनिंग क्लास भी लगाई थी। इसमें 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रेनिंग क्लास में खिलाड़ियों को विरोधी के दिमाग को पढ़ना और उसकी चालों को विफल करने के बारे में सिखाया गया था। चेस खिलाड़ी सपना दहिया ने कहा कि जिले में चेस प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ा है। उम्मीद है प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले जूनियर स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी पंचकूला को दी गई थी

खबरें और भी हैं...