फरीदाबाद | सेक्टर-56 क्षेत्र के एक गोदाम में दिल्ली की युवती से बुधवार रात 9 से सुबह 3 बजे तक 6 लोग दुष्कर्म करते रहे। 3.30 बजे युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी अौर पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन किया। सेक्टर-55 थाने की पुलिस युवती को तलाशती हुई उसके पास जा पहुंची। इसके बाद सेक्टर-55 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपी नवाब, इब्राहिम और साबिर को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से नवाब को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। जबकि बाकी दोनों जेल भेज दिए गए। शुक्रवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल जगमाल और अजहर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनआईटी महिला थाने की इंचार्ज सुशीला के अनुसार इसमें मुख्य आरोपी नवाब है।